Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

MORE NEWS

Pilibanga, Hanumangarh | Aug 3, 2026

केशव विद्यापीठ शिक्षण समिति, पीलीबंगा में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
‌#लालबहादुर_भाखर
पीलीबंगा / हनुमानगढ़ :- केशव विद्यापीठ शिक्षण समिति, पीलीबंगा में बोर्ड परीक्षाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर निरज चोयल (ऑल इंडिया CUET रैंक 2843), रितेश (ऑल राजस्थान रैंक 179), निशा सिहाग (कैटेगरी रैंक 282), राधिका (कैटेगरी रैंक 282), हिमांशु (रैंक 859), जश्नदीप कौर (कैटेगरी रैंक 390) तथा हरमनदीप कौर (ऑल राजस्थान रैंक 1293) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की इस सफलता में मार्गदर्शन व निरंतर सहयोग देने वाले उनके माता-पिता और गुरुजनों को भी सम्मानित किया गया।
संस्था प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने शिक्षकों के उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का ध्येय केवल बेहतर परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना है।
समारोह के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी गई। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और गौरवपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हुआ।

लालबहादुर भाखर संवाददाता

केशव विद्यापीठ शिक्षण समिति, पीलीबंगा में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित ‌#लालबहादुर_भाखर पीलीबंगा / हनुमानगढ़ :- केशव विद्यापीठ शिक्षण समिति, पीलीबंगा में बोर्ड परीक्षाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर निरज चोयल (ऑल इंडिया CUET रैंक 2843), रितेश (ऑल राजस्थान रैंक 179), निशा सिहाग (कैटेगरी रैंक 282), राधिका (कैटेगरी रैंक 282), हिमांशु (रैंक 859), जश्नदीप कौर (कैटेगरी रैंक 390) तथा हरमनदीप कौर (ऑल राजस्थान रैंक 1293) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की इस सफलता में मार्गदर्शन व निरंतर सहयोग देने वाले उनके माता-पिता और गुरुजनों को भी सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने शिक्षकों के उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का ध्येय केवल बेहतर परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना है। समारोह के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी गई। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और गौरवपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हुआ। लालबहादुर भाखर संवाददाता

Pilibanga, Hanumangarh | Aug 3, 2026

Pilibanga, Hanumangarh | Aug 3, 2026

नरेगा रोजगार की मांग को लेकर निकाला पैदल मार्च, प्रशासन के आश्वासन पर हुआ स्थगित
#लालबहादुर_भाखर #lalbahadurbhakharjournlist #pilibanga #RajasthanNews #BreakingNews #hanumangarh #treding
पीलीबंगा/हनुमानगढ़ :-ग्राम पंचायत दौलतावली में नरेगा श्रमिकों को पिछले एक वर्ष से सुचारू रूप से रोजगार नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को दौलतावली पंचायत से पीलीबंगा पंचायत समिति तक पैदल मार्च निकाला गया।
श्रमिकों का यह पैदल मार्च जैसे ही पीलीबंगा गांव के समीप पहुँचा, पीलीबंगा प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नरेगा श्रमिकों का ज्ञापन लिया। मौके पर हुई वार्ता में प्रशासन ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
समाजसेवी प्रवीण कटारिया ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने नरेगा कार्य 16 अगस्त से सुचारू रूप से शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही पंचायत समिति में रिक्त चल रहे एक कार्मिक के पद पर नियुक्ति करने की बात भी कही है। प्रशासन के इस सकारात्मक और त्वरित आश्वासन के बाद पैदल मार्च को स्थगित कर दिया गया। समाजसेवी प्रवीण कटारिया एवं नरेगा श्रमिकों ने इस त्वरित कार्यवाही और समाधान के लिए प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।
लाल बहादुर भाखर संवाददाता

नरेगा रोजगार की मांग को लेकर निकाला पैदल मार्च, प्रशासन के आश्वासन पर हुआ स्थगित #लालबहादुर_भाखर #lalbahadurbhakharjournlist #pilibanga #RajasthanNews #BreakingNews #hanumangarh #treding पीलीबंगा/हनुमानगढ़ :-ग्राम पंचायत दौलतावली में नरेगा श्रमिकों को पिछले एक वर्ष से सुचारू रूप से रोजगार नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को दौलतावली पंचायत से पीलीबंगा पंचायत समिति तक पैदल मार्च निकाला गया। श्रमिकों का यह पैदल मार्च जैसे ही पीलीबंगा गांव के समीप पहुँचा, पीलीबंगा प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नरेगा श्रमिकों का ज्ञापन लिया। मौके पर हुई वार्ता में प्रशासन ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। समाजसेवी प्रवीण कटारिया ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने नरेगा कार्य 16 अगस्त से सुचारू रूप से शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही पंचायत समिति में रिक्त चल रहे एक कार्मिक के पद पर नियुक्ति करने की बात भी कही है। प्रशासन के इस सकारात्मक और त्वरित आश्वासन के बाद पैदल मार्च को स्थगित कर दिया गया। समाजसेवी प्रवीण कटारिया एवं नरेगा श्रमिकों ने इस त्वरित कार्यवाही और समाधान के लिए प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। लाल बहादुर भाखर संवाददाता

Pilibanga, Hanumangarh | Aug 3, 2026