तिजारा: भिवाड़ी में नाबालिक से मारपीट के आरोप में महापंचायत बुलाई गई, सर्व समाज ने कार्रवाई की मांग की, 2 दिन का अल्टीमेटम
Tijara, Alwar | May 3, 2026 भिवाड़ी के यूआईटी थाने में एक नाबालिक बालक के साथ कथित अवैध हिरासत मारपीट और थर्ड डिग्री यातना के आरोपी को लेकर रविवार दोपहर 1:00 बजे सर्व समाज की महापंचायत आयोजित की गई। इस महापंचायत में विभिन्न समाजों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर तीखा आक्रोश देखने को मिला। महा पंचायत में 50 सदस्यों की एक संयुक्त कमेटी गठित की गई है।