पोड़ैयाहाट: ईद, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी पर शांति बनाए रखने के लिए पोड़ैयाहाट में पुलिस का फ्लैग मार्च
ईद, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी में शांति अवस्था कायम रखने को ले पोड़ैयाहाट में गुरुवार की संध्या पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थाना परिसर से प्रारंभ होकर बाजार होते हुए काफिला बांझी रोड तक गया और फिर वहां से उसकी वापसी हुई। पोड़ैयाहाट के थाना प्रभारी महावीर पंडित ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, शांति और सद्भावना से त्यौहार मनाने की गुजारिश की है।