पटना ग्रामीण: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची पटना, कहा- बिहार में हर जगह है बहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजधानी पटना में बड़े-बड़े नेताओं का जुटान हो रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी बुधवार को पटना पहुंची।बुधवार सुबह करीब 11 बजे रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार की खूब तारीफ की और कहा कि बिहार में हर जगह बहार है।मौके पर रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि बिहार के रफ्तार को गति देने के लिए वह पटना पहुंची हैं।