गोवर्धन: निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र मोहित सैनी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
राजस्थान के जयपुर स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र मोहित सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के दादा हरस्वरूप सैनी ने जयपुर के चंदवाजी थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।