कोंडागांव: कोंडागांव में सड़कों पर पसरी निर्माण सामग्री हादसों को दे रही दावत, नगर पालिका प्रशासन जल्द लापरवाही पर जारी करेगा नोटिस
कोंडागांव नगर मुख्यालय में निर्माण कार्यों के दौरान सड़क किनारे रेत, मिट्टी, ईंट व अन्य सामग्री डंप किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। नेशनल हाईवे-30 स्थित जय स्तंभ चौक के पास, केनरा बैंक के समीप तथा बड़े कनेरा मार्ग सहित कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा घिरने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा