सूरज की रोशनी से बिजली, बिजली से बचत और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता जमुई
प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को जमुई में रफ्तार देने के लिए रावणेश्वर हॉल में सोलर मेला आयोजित किया गया। डीएम नवीन ने लोगों से रूफटॉप सोलर अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे बिजली बिल में बचत के साथ अतिरिक्त बिजली से आय का अवसर भी मिल सकता है।
जिले में 8 हजार घरों को सोलर योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। अब तक 650 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 300 ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। करीब 13,339 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका मासिक बिजली बिल 300 यूनिट से अधिक है।
#Jamui #JamuiNews #प्रधानमंत्रीसूर्यघरयोजना #सोलरऊर्जा #SolarEnergy #RooftopSolar #मुफ्तबिजली #स्वच्छऊर्जा #हरितऊर्जा #बिजलीबिल #परिवर्तनबिहारन्यूज़
Jamui, Jamui | Aug 21, 2026