बिलासपुर: बिलासपुर–बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल अब 26 अगस्त से नियमित चलेगी, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
बिलासपुर–बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल अब 26 अगस्त से नियमित चलेगी यात्रियों को बड़ी राहत, बुधवार को बिलासपुर से और गुरुवार को यलहंका से होगा संचालन बिलासपुर। शनिवार को सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने बिलासपुर–यलहंका (बेंगलुरु) के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 26 अगस्त 2026 से नियमित करने का निर्णय लिया है।