टीकमगढ़: युवक ने पुलिस पर कार्रवाई टालने का आरोप लगाया, एसपी की दखल के बाद लूट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमले के मामले में पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज की गई। मामौन दरवाजा निवासी लोकेन्द्र सिंह परमार ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने रातभर कार्रवाई नहीं की और उन्हें स्वयं जिला अस्पताल जाकर एमएलसी करानी पड़ी। शिकायत के बाद एसपी सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शिवम ज