चेरिया बरियारपुर: सदर पंचायत निवासी जेनरल स्टोर के दुकानदार से रंगदारी की मांग को लेकर दुकान पर अपराधियो ने दो चक्र गोली फायरिंग की
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले भर में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त नजर आ रही है। बावजूद इसके अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। जानकारी के अनुसार बेख़ौफ़ अपराधियों के द्वारा चेरिया बरियारपुर सदर पंचायत निवासी जेनरल स्टोर के दुकानदार अर्जुन प्रसाद गुप्ता से रंगदारी की मांग को लेकर दुकान पर दो चक्र गोली फायरिंग करने का मामला सामने आया है।