चेरिया बरियारपुर: मंझौल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 20 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार
बेगूसराय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंझौल थाना क्षेत्र से थाना प्रभारी रिशा कुमारी ने छापेमारी कर दो शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार। वही कुल 20 लीटर देशी शराब को किया जप्त। जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।