खोदावंदपुर: मेघौल कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वीर कुँवर सिंह का विजयोत्सव
खोदावंदपुर प्रखंड के मेघौल कन्या विद्यालय में प्रधानाध्यापिका इंद्राणी कुमारी के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी। बच्चों को वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस की कहानी सुनाते हुए उन्हें अपने जीवन में उतारने की सीख दी गयी।