चेरिया बरियारपुर: मिशन दक्ष से कमजोर छात्र छात्राओं को जोड़ने के लिए चेरियाबरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के पोषक क्षेत्र में दौड लगा रहे शिक्षक
शिक्षा विभाग के द्वारा प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी चल रही है। इन छुट्टियों में विद्यालय के कमजोर छात्र छात्राओं को मिशन दक्ष के तहत दो घंटे सुबह 08 बजे से 10 बजे तक शिक्षकों को पढ़ाने का निर्देश है इसके सुचारू रूप से संचालन के लिए विभाग के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रखंड स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।