चेरिया बरियारपुर: रमन बाड़ी में बिजली का तार गिरने से गन्ना का फसल झुलस कर हुआ बर्बाद हुआ
रविवार को चेरिया बरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत के रमन बाड़ी में बिजली का तार गिरने से गन्ना के खेत में आग लग गई। जिससे स्वर्गीय अब्दुल शकूर के पुत्र मो शमशुल का गन्ना झुलस कर बर्बाद हुआ है। किसान ने बताया गन्ना काटने के बाद खाद के उद्देश्य से पत्ती को खेत में सड़ने के लिए छोड़ दिया था।जबकि गन्ना का फसल अब लगभग दो फूट का हो गया था।