चकरनगर: भीषण बारिश के बावजूद इस बार चंबल का जल स्तर बिल्कुल सामान्य और नियंत्रण में
बारिश का मौसम आते ही इलाके के आधा सैकड़ा गाँवो के वांशिन्दों की निगाहें क्षेत्र में प्रवाहित चंबलनदी पर रहती है।महीना भर से रुक-रुककर हुई झमाझमा बारिश के बाबजूद भी फिलहाल चंबल नदी का जलस्तर सामान्य है।बता दें कि चंबल नदी का जल स्तर मौसम और बांधों से छोड़ें जाने वाले पानी पर निर्भर करता है।वर्तमान में किसी बड़े खतरे या बाढ़ की आशंका नहीं है।