आबू रोड: आबूरोंड में राजकीय जर्जर कॉलेज भवन को लेकर ABVP ने भेजा चेतावनी ज्ञापन, विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं सहेंगे
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) आबूरोड इकाई द्वारा राजकीय महाविद्यालय के जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवन की स्थिति को लेकर उच्च शिक्षा आयुक्त जयपुर को चेतावनी ज्ञापन प्रेषित किया गया। परिषद ने बताया कि महाविद्यालय भवन लंबे समय से अत्यंत जर्जर अवस्था में है तथा पूर्व में भी प्रशासन को इस संबंध में अवगत करवाया जा चुका है,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।