बंदगांव: उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाण्डुपदा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
बंदगांव प्रखंड के लाण्डुपदा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति के नेतृत्व में हुआ।