भंडरा: भंडरा बाजार व सेमरा रोड में एलईडी वैन से कानूनी जागरूकता, ग्रामीणों को मुफ्त सहायता के लिए किया प्रेरित
भंडरा साप्ताहिक बाजार एवं सेमरा रोड क्षेत्र में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार मंगलवार 5 मई को शाम करीब 4 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीएलवी शीत महतो और सीमा कुमारी ने एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया।