लखीसराय: लखीसराय में विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती ऑडी एवं डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की हुई जांच
मंगलवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपनी सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गश्ती दल, ओडी एवं डायल 112 पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच किया गया. अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.