कुटुंबा: कुटुंबा में 60 लीटर देशी शराब के साथ ऑटो सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार, एरका सिंचाई कॉलोनी के समीप पुलिस ने की कार्रवाई
अंबा थाना की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 लीटर देशी शराब के साथ ऑटो सवार दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही ऑटो को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव निवासी ब्रजेश कुमार और जम्होर निवासी रामकृष्ण परमहंस के रूप में की गई है।