मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 का शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति सम्मानित
देहरादून में राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा; 13 हजार से अधिक उद्यमियों और 8 हजार से अधिक महिलाओं को मिल चुका है योजना का लाभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया और उत्तराखंड ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत IEC सामग्री का विमोचन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा भी की। इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उन्हें व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।
ग्रामीण उद्यमों और युवाओं को मिल रहा बढ़ावा
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उद्यमों को सशक्त बनाना, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है। योजना के माध्यम से अब तक 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग प्रदान किया जा चुका है, जबकि 8 हजार से अधिक मातृशक्ति को उद्यमिता से जोड़ा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति अपने हुनर और मेहनत के दम पर स्थानीय उत्पादों को नई पहचान देने के साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की 3 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यदि महिलाओं को उचित अवसर, प्रशिक्षण और सहयोग मिले तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ और विधायक सविता कपूर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
#Uttarakhand #Dehradun #PushkarSinghDhami #CMUttarakhand #Udyamshala #UdyamshalaYojana #UdyamshalaChaupal2026 #LakhpatiDidi #MahilaSashaktikaran #WomenEntrepreneur #RuralLivelihood #RuralDevelopment #SelfEmployment #StartupUttarakhand #UttarakhandNews #DehradunNews #UttarakhandLive24 #उत्तराखंड #देहरादून #मुख्यमंत्रीउद्यमशाला #मातृशक्ति #लखपतीदीदी #महिलासशक्तिकरण #स्वरोजगार #ग्रामीणविकास