नानपारा: नवाबगंज थाने में शांति समिति की बैठक, बारावफात पर सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा शुरू न करने की अपील
बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए। शनिवार को नवाबगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें आपसी सौहार्द बनाए रखने और पर्व के दौरान किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने का निर्देश दिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के प्रतीक हैं।