बेगूसराय: GD कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित, NCC कैडेट ने लिया भाग
जीडी कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार की दोपहर 3:00 बजे किया गया. इस दौरान दर्जनों एनसीसी कैडेट मौजूद थे. इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं में राष्ट्रीय देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था. इस मौके पर एनसीसी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पहले आज तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया.