भोगांव: भोगांव में कड़ी सुरक्षा के बीच परंपरागत तरीके से निकाला गया मोहर्रम की पांचवीं तारीख के अलम का जुलूस
कस्बा के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी गुलजार अहमद पुत्र अब्दुल जलील खां के आवास से दोपहर 3बजे फातिहा ख्वानी के बाद अलम का जुलूस प्रारंभ हुआ।इससे पूर्व अलमदार अब्दुल जलील खां ने CO सुनील कुमार,SDO महेश प्रभाकर,कस्बा इंचार्ज विकास भारती को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।सुरक्षा की दृष्टि से इंस्पेक्टर गगन कुमार व कस्बा इंचार्ज विकास भारती दलबल के साथ मौजूद रहे।