भोगांव: भोगांव के ग्राम नगला पती में महिला की जमीन पर दबंग नहीं करने दे रहे कब्जा,पीड़िता ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र
ग्राम नगला पती निवासी गीता देवी पत्नी देवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम नौरंगाबाद में गाटा संख्या 362 से 15 विस्बा जमीन का बैनामा 6 माह पहले कराया था।जिस पर दबंग सुनील पुत्र ओमप्रकाश निवासी खरगजीत नगर कब्जा नहीं करने दे रहे।सुनील सपा नेता धनवेश यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी महोली खेड़ा के साथ मिलकर आयेदिन धमकी दे रहे है।