23 सितंबर को कुरारा समेत कई क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
कुरारा। बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुरारा से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार 23 सितंबर को करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पतारा से पोषित 33 केवी कुरारा लाइन की गार्डिंग एवं तार बदलने का कार्य कराया जाएगा।
विद्युत विभाग के अनुसार कार्य के चलते 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुरारा, कस्मरा और जल्ला से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय में सहयोग करें और आवश्यक विद्युत उपकरणों का उपयोग पहले से व्यवस्थित कर लें। विभाग की ओर से कहा गया है कि लाइन पर कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
#कुरारा #हमीरप
Hamirpur, Hamirpur | Sep 22, 2026