कुरई: सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू, सिवनी पुलिस के 800 जवानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
Kurai, Seoni | Jun 2, 2026 सिवनी में आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर सिवनी पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को बताया गया कि पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी कृष्ण लालचंदानी की मौजूदगी में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 20 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में 20 बैचों के माध्यम से 800 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जायेगा।