कुंडा: बाघराय क्षेत्र के एक गाँव की विवाहिता ने दुष्कर्म और शोषण का गंभीर आरोप लगाया
बाघराय क्षेत्र के एक गाँव की विवाहिता ने बुधवार शाम 4 बजे एएसपी को शिकायती पत्र देकर युवक पर शादी तुड़वाने, दिल्ली ले जाकर शारीरिक शोषण करने और जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पूर्व में भी महिला युवक के साथ जा चुकी है। अब महिला ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।