-: प्रेस विज्ञाप्तः-
दिनांक 04.07.2026 को श्री अभिषेक रंजन, (भा०प्र० से०) जिलाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में न्यू एन०आई० सी०, मिटिंग हॉल, मधेपुरा में जिलास्तरीय "उर्वरक निगरानी समिति" (खरीफ 2026-27) की बैठक का आयोजन किया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि खरीफ 2026-27 में लगाये जाने वाले विभिन्न फसलों का अनुमानित लक्ष्य 104883.00 हे० है। लक्ष्य के अनुरूप ससमय शत-प्रतिशत आच्छादन हासिल कर ली जायेगी।
जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि खरीफ जून माह तक यूरिया 7033.00 एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 8139.74 एम०टी०, डी०ए०पी० 4620.०० एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 7525. 05 एम०टी० एम०ओ०पी 1900.00 एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 2886.72 एम०टी० एन०पी० के० 4250.00 एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 9872.72 एम०टी०, एस०एस०पी १००.०० एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 961.80 एम०टी० जिले को उपलब्ध है। जिले में किसी भी प्रकार के उर्वरक की काई कमी नहीं है।
जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि उर्वरक निरीक्षण द्वारा QRT टीम द्वारा उर्वरक कालाबाजारी/रि-पैकिंग/पी०ओ०एस० सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। प्राप्त निदेश के आलोक में खरीफ (दिनांक 01.04.2026 से अधतन) में कुल 589 प्रतिष्ठानों का अघतन जाँच किय जा चुका है। जिसमें से 12 मामलों में अनियमियतता पाये जाने के कारण 02 प्रतिष्ठान पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई एवं 12 अनुज्ञप्ति रद्द की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निदेशित किया गया कि सभी उर्वरक निरीक्षक द्वारा अपने पंचायत/प्रखंड अन्तर्गत स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों निरीक्षण किया जाय एवं छापामारी की संख्या बढ़ाने एवं उर्वरक की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर करवाना सुनिश्चित किया जाय, साथ ही निदेशित किया गया कि प्रखंडों से प्राप्त उर्वरक से संबंधित शिकायतों का पंजी संधारित करते हुये शिकायतों का ससमय निष्पादन करते हुये शिकायतों का ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाय।
बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री निरंजन मेहता द्वारा बताया गया कि जिला के सभी प्रखंडों में सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक की बिक्री करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही सही समय पर जिला में खाद, बीज एवं कीटनाशी की उपलब्ध सुनिश्चित की जाय।
आलमनगर विधान सभी क्षेत्र के माननीय विधायक-सह-उपाध्यक्ष, बि०वि० सभा प्रतिनिधि श्री मणि मंडल, ग्राम पो०-आलमनगर शंकरी स्थान प्रखंड-आलमनगर द्वारा जिलाधिकारी, मधेपुरा से अनुरोध किया गया कि उर्वरक कम्पनीयों से वार्ता कर ससमय उर्वरक उपलब्ध कराने की कृपा की जाय। बैठक में, बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री निरंजन मेहता, आलमनगर विधान सभी क्षेत्र के माननीय विधायक-सह-उपाध्यक्ष, बि०वि० सभा प्रतिनिधि श्री मणि मंडल, श्री रितेश रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, मधेपुरा, श्री कुन्दन कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा, श्रीमति कविता कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज, एवं सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेता उपस्थित हुए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Madhepura, Bihar | Jul 4, 2026