Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मधेपुरा में तीन दिनों से लापता हैं चचेरे भाई-बहन, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

Madhepura, Madhepura | Jul 4, 2026

MORE NEWS

आज दिनांक 04-07-2026 को जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मधेपुरा, श्रीमती निकिता द्वारा उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा प्रखंड अंतर्गत चिरौरी स्थित बाढ़ आश्रय स्थल एवं संचालित सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Public Health Engineering Department, Government of Bihar

आज दिनांक 04-07-2026 को जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मधेपुरा, श्रीमती निकिता द्वारा उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा प्रखंड अंतर्गत चिरौरी स्थित बाढ़ आश्रय स्थल एवं संचालित सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Public Health Engineering Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Jul 4, 2026

समाहरणालय, मधेपुरा 
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा 
 *प्रेस विज्ञप्ति* 
************************
आज दिनांक 04-07-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय वेश्म में ससमय सी०एम०आर० (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला अंतर्गत सभी निबंधित राईसमिलर, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, CMR गोदाम प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, मधेपुरा ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पैक्सवार/प्रखंडवार/राइसमिलवार सी०एम०आर० आपूर्ति की विस्तृत रूप से अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित मिलरों को निर्धारित अवधि के भीतर लंबित सी०एम०आर० की आपूर्ति पूर्ण करने तथा कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में आपूर्ति प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक समाधान हेतु निर्देश दिए गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, मधेपुरा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा *प्रेस विज्ञप्ति* ************************ आज दिनांक 04-07-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय वेश्म में ससमय सी०एम०आर० (कस्टम मिल्ड राइस) आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला अंतर्गत सभी निबंधित राईसमिलर, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, CMR गोदाम प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, मधेपुरा ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पैक्सवार/प्रखंडवार/राइसमिलवार सी०एम०आर० आपूर्ति की विस्तृत रूप से अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित मिलरों को निर्धारित अवधि के भीतर लंबित सी०एम०आर० की आपूर्ति पूर्ण करने तथा कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में आपूर्ति प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक समाधान हेतु निर्देश दिए गए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Jul 4, 2026

-: प्रेस विज्ञाप्तः-

दिनांक 04.07.2026 को श्री अभिषेक रंजन, (भा०प्र० से०) जिलाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में न्यू एन०आई० सी०, मिटिंग हॉल, मधेपुरा में जिलास्तरीय "उर्वरक निगरानी समिति" (खरीफ 2026-27) की बैठक का आयोजन किया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि खरीफ 2026-27 में लगाये जाने वाले विभिन्न फसलों का अनुमानित लक्ष्य 104883.00 हे० है। लक्ष्य के अनुरूप ससमय शत-प्रतिशत आच्छादन हासिल कर ली जायेगी।

जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि खरीफ जून माह तक यूरिया 7033.00 एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 8139.74 एम०टी०, डी०ए०पी० 4620.०० एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 7525. 05 एम०टी० एम०ओ०पी 1900.00 एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 2886.72 एम०टी० एन०पी० के० 4250.00 एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 9872.72 एम०टी०, एस०एस०पी १००.०० एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 961.80 एम०टी० जिले को उपलब्ध है। जिले में किसी भी प्रकार के उर्वरक की काई कमी नहीं है।

जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि उर्वरक निरीक्षण द्वारा QRT टीम द्वारा उर्वरक कालाबाजारी/रि-पैकिंग/पी०ओ०एस० सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। प्राप्त निदेश के आलोक में खरीफ (दिनांक 01.04.2026 से अधतन) में कुल 589 प्रतिष्ठानों का अघतन जाँच किय जा चुका है। जिसमें से 12 मामलों में अनियमियतता पाये जाने के कारण 02 प्रतिष्ठान पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई एवं 12 अनुज्ञप्ति रद्द की गई।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा निदेशित किया गया कि सभी उर्वरक निरीक्षक द्वारा अपने पंचायत/प्रखंड अन्तर्गत स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों निरीक्षण किया जाय एवं छापामारी की संख्या बढ़ाने एवं उर्वरक की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर करवाना सुनिश्चित किया जाय, साथ ही निदेशित किया गया कि प्रखंडों से प्राप्त उर्वरक से संबंधित शिकायतों का पंजी संधारित करते हुये शिकायतों का ससमय निष्पादन करते हुये शिकायतों का ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाय।

बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री निरंजन मेहता द्वारा बताया गया कि जिला के सभी प्रखंडों में सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक की बिक्री करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही सही समय पर जिला में खाद, बीज एवं कीटनाशी की उपलब्ध सुनिश्चित की जाय।

आलमनगर विधान सभी क्षेत्र के माननीय विधायक-सह-उपाध्यक्ष, बि०वि० सभा प्रतिनिधि श्री मणि मंडल, ग्राम पो०-आलमनगर शंकरी स्थान प्रखंड-आलमनगर द्वारा जिलाधिकारी, मधेपुरा से अनुरोध किया गया कि उर्वरक कम्पनीयों से वार्ता कर ससमय उर्वरक उपलब्ध कराने की कृपा की जाय। बैठक में, बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री निरंजन मेहता, आलमनगर विधान सभी क्षेत्र के माननीय विधायक-सह-उपाध्यक्ष, बि०वि० सभा प्रतिनिधि श्री मणि मंडल, श्री रितेश रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, मधेपुरा, श्री कुन्दन कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा, श्रीमति कविता कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज, एवं सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेता उपस्थित हुए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

-: प्रेस विज्ञाप्तः- दिनांक 04.07.2026 को श्री अभिषेक रंजन, (भा०प्र० से०) जिलाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में न्यू एन०आई० सी०, मिटिंग हॉल, मधेपुरा में जिलास्तरीय "उर्वरक निगरानी समिति" (खरीफ 2026-27) की बैठक का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि खरीफ 2026-27 में लगाये जाने वाले विभिन्न फसलों का अनुमानित लक्ष्य 104883.00 हे० है। लक्ष्य के अनुरूप ससमय शत-प्रतिशत आच्छादन हासिल कर ली जायेगी। जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि खरीफ जून माह तक यूरिया 7033.00 एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 8139.74 एम०टी०, डी०ए०पी० 4620.०० एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 7525. 05 एम०टी० एम०ओ०पी 1900.00 एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 2886.72 एम०टी० एन०पी० के० 4250.00 एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 9872.72 एम०टी०, एस०एस०पी १००.०० एम०टी० लक्ष्य के विरूद्ध अधतन तक 961.80 एम०टी० जिले को उपलब्ध है। जिले में किसी भी प्रकार के उर्वरक की काई कमी नहीं है। जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा बताया गया कि उर्वरक निरीक्षण द्वारा QRT टीम द्वारा उर्वरक कालाबाजारी/रि-पैकिंग/पी०ओ०एस० सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। प्राप्त निदेश के आलोक में खरीफ (दिनांक 01.04.2026 से अधतन) में कुल 589 प्रतिष्ठानों का अघतन जाँच किय जा चुका है। जिसमें से 12 मामलों में अनियमियतता पाये जाने के कारण 02 प्रतिष्ठान पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई एवं 12 अनुज्ञप्ति रद्द की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निदेशित किया गया कि सभी उर्वरक निरीक्षक द्वारा अपने पंचायत/प्रखंड अन्तर्गत स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों निरीक्षण किया जाय एवं छापामारी की संख्या बढ़ाने एवं उर्वरक की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर करवाना सुनिश्चित किया जाय, साथ ही निदेशित किया गया कि प्रखंडों से प्राप्त उर्वरक से संबंधित शिकायतों का पंजी संधारित करते हुये शिकायतों का ससमय निष्पादन करते हुये शिकायतों का ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाय। बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री निरंजन मेहता द्वारा बताया गया कि जिला के सभी प्रखंडों में सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक की बिक्री करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही सही समय पर जिला में खाद, बीज एवं कीटनाशी की उपलब्ध सुनिश्चित की जाय। आलमनगर विधान सभी क्षेत्र के माननीय विधायक-सह-उपाध्यक्ष, बि०वि० सभा प्रतिनिधि श्री मणि मंडल, ग्राम पो०-आलमनगर शंकरी स्थान प्रखंड-आलमनगर द्वारा जिलाधिकारी, मधेपुरा से अनुरोध किया गया कि उर्वरक कम्पनीयों से वार्ता कर ससमय उर्वरक उपलब्ध कराने की कृपा की जाय। बैठक में, बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री निरंजन मेहता, आलमनगर विधान सभी क्षेत्र के माननीय विधायक-सह-उपाध्यक्ष, बि०वि० सभा प्रतिनिधि श्री मणि मंडल, श्री रितेश रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, मधेपुरा, श्री कुन्दन कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा, श्रीमति कविता कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज, एवं सभी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेता उपस्थित हुए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Jul 4, 2026

मधेपुरा में जिला स्तरीय विद्युत समिति (DEC) की बैठक आयोजित, बिजली परियोजनाओं और आपूर्ति व्यवस्था की हुई समीक्षा
झल्लू बाबु सभागार, समाहरणालय  मधेपुरा में शनिवार को उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की जिला स्तरीय विद्युत समिति (DEC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष  सांसद श्री दिनेशचंद्र यादव ने की।

बैठक में  विधायक  प्रोफेसर चन्द्रशेखर, निरंजन मेहता, सहित सुपौल सांसद प्रतिनिधि, आलमनगर विधायक प्रतिनिधि ,जिलाधिकारी मधेपुरा सह संयोजक, जिला विद्युत समिति, मधेपुरा, विद्युत अधीक्षण अभियंता सह सदस्य सचिव संतोष कुमार, वरीय प्रबंधक (राजस्व) सह सदस्य दीपक कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन, सहित सहायक अभियंता दीपक दास,तारा नंद यादव, विजय कुमार, आई टी मैनेजर, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में वरीय प्रबंधक राजस्व अभियंता दीपक कुमार  द्वारा विस्तृत रूप से केंद्र प्रायोजित विद्युत योजनाओं  के साथ साथ राज्य योजना अन्तर गत्त योजनाओं, प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति के सम्बंध में जानकारी दी गई । सांसद महोदय द्वारा इसकी समीक्षा करते हुए सभी  संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दी गई. साथ ही जिले में विद्युत संरचना के निर्माण कार्यों का सतत अनुश्रवण एवं समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न विद्युत परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की।

बैठक के दौरान सभी केंद्रीय प्रायोजित विद्युत परियोजनाओं की कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई। विद्युत संरचना एवं विद्युत नेटवर्क के विस्तार, संचालन एवं अनुरक्षण (ओ एंड एम) कार्यों के लिए नई विद्युत संरचनाओं एवं  नए विद्युत शक्ति उप केंद्र निर्माण की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसके अलावा विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता, उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने, उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण तथा विद्युत सेवा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध हो सके।

बैठक में माननीय विधायक चंद्रशेखर एवं निरंजन मेहता द्वारा प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार के साथ साथ आवश्कता के अनुसार शहरी एवं  गाँव मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता विस्तार करने  के संबंध में निर्देशित किया गया है.
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Energy Department, Bihar

मधेपुरा में जिला स्तरीय विद्युत समिति (DEC) की बैठक आयोजित, बिजली परियोजनाओं और आपूर्ति व्यवस्था की हुई समीक्षा झल्लू बाबु सभागार, समाहरणालय मधेपुरा में शनिवार को उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की जिला स्तरीय विद्युत समिति (DEC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सांसद श्री दिनेशचंद्र यादव ने की। बैठक में विधायक प्रोफेसर चन्द्रशेखर, निरंजन मेहता, सहित सुपौल सांसद प्रतिनिधि, आलमनगर विधायक प्रतिनिधि ,जिलाधिकारी मधेपुरा सह संयोजक, जिला विद्युत समिति, मधेपुरा, विद्युत अधीक्षण अभियंता सह सदस्य सचिव संतोष कुमार, वरीय प्रबंधक (राजस्व) सह सदस्य दीपक कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन, सहित सहायक अभियंता दीपक दास,तारा नंद यादव, विजय कुमार, आई टी मैनेजर, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वरीय प्रबंधक राजस्व अभियंता दीपक कुमार द्वारा विस्तृत रूप से केंद्र प्रायोजित विद्युत योजनाओं के साथ साथ राज्य योजना अन्तर गत्त योजनाओं, प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति के सम्बंध में जानकारी दी गई । सांसद महोदय द्वारा इसकी समीक्षा करते हुए सभी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दी गई. साथ ही जिले में विद्युत संरचना के निर्माण कार्यों का सतत अनुश्रवण एवं समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न विद्युत परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक के दौरान सभी केंद्रीय प्रायोजित विद्युत परियोजनाओं की कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई। विद्युत संरचना एवं विद्युत नेटवर्क के विस्तार, संचालन एवं अनुरक्षण (ओ एंड एम) कार्यों के लिए नई विद्युत संरचनाओं एवं नए विद्युत शक्ति उप केंद्र निर्माण की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता, उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने, उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण तथा विद्युत सेवा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में माननीय विधायक चंद्रशेखर एवं निरंजन मेहता द्वारा प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार के साथ साथ आवश्कता के अनुसार शहरी एवं गाँव मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता विस्तार करने के संबंध में निर्देशित किया गया है. Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar

Madhepura, Bihar | Jul 4, 2026

मधेपुरा में तीन दिनों से लापता हैं चचेरे भाई-बहन, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका - Madhepura News