मधेपुरा में जिला स्तरीय विद्युत समिति (DEC) की बैठक आयोजित, बिजली परियोजनाओं और आपूर्ति व्यवस्था की हुई समीक्षा
झल्लू बाबु सभागार, समाहरणालय मधेपुरा में शनिवार को उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की जिला स्तरीय विद्युत समिति (DEC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सांसद श्री दिनेशचंद्र यादव ने की।
बैठक में विधायक प्रोफेसर चन्द्रशेखर, निरंजन मेहता, सहित सुपौल सांसद प्रतिनिधि, आलमनगर विधायक प्रतिनिधि ,जिलाधिकारी मधेपुरा सह संयोजक, जिला विद्युत समिति, मधेपुरा, विद्युत अधीक्षण अभियंता सह सदस्य सचिव संतोष कुमार, वरीय प्रबंधक (राजस्व) सह सदस्य दीपक कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन, सहित सहायक अभियंता दीपक दास,तारा नंद यादव, विजय कुमार, आई टी मैनेजर, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में वरीय प्रबंधक राजस्व अभियंता दीपक कुमार द्वारा विस्तृत रूप से केंद्र प्रायोजित विद्युत योजनाओं के साथ साथ राज्य योजना अन्तर गत्त योजनाओं, प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति के सम्बंध में जानकारी दी गई । सांसद महोदय द्वारा इसकी समीक्षा करते हुए सभी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दी गई. साथ ही जिले में विद्युत संरचना के निर्माण कार्यों का सतत अनुश्रवण एवं समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न विद्युत परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की।
बैठक के दौरान सभी केंद्रीय प्रायोजित विद्युत परियोजनाओं की कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई। विद्युत संरचना एवं विद्युत नेटवर्क के विस्तार, संचालन एवं अनुरक्षण (ओ एंड एम) कार्यों के लिए नई विद्युत संरचनाओं एवं नए विद्युत शक्ति उप केंद्र निर्माण की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इसके अलावा विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता, उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने, उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण तथा विद्युत सेवा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक में माननीय विधायक चंद्रशेखर एवं निरंजन मेहता द्वारा प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार के साथ साथ आवश्कता के अनुसार शहरी एवं गाँव मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता विस्तार करने के संबंध में निर्देशित किया गया है.
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Energy Department, Bihar
4 views | Madhepura, Bihar | Jul 4, 2026