भिवानी में मादक पदार्थ हेरोइन सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
*पुलिस टीम ने आरोपी की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को कब्जे में लेकर 5.73 ग्राम हेरोइन की बरामद।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 21.08.2026 को एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी के एएसआई जसवंत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर बस अड्डा दिनोद के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि मेन रोड, दिनोद शराब ठेके के पास एक व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर खड़ा है, जो मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम ने सूचना की गंभीरता को देखते हुए बताए गए स्थान पर नियमानुसार रेड की। इस दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया।
✍️ *गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव दिनोद, जिला भिवानी के रूप में हुई है।*
✍️ *पुलिस टीम ने आरोपी की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के कब्जे से 5.73 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की है।*
आरोपी आशीष के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग थाना सदर भिवानी में पंजीबद्ध कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा उसके विरुद्ध पहले भी कई अभियोग दर्ज हैं। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसके खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी