बीना: शास्त्री वार्ड में पाइप शिफ्टिंग का निरीक्षण, कंपनी 5 दिन में लीकेज नहीं रोक पाई: विधायक और एसडीएम
Bina, Sagar | Mar 28, 2025 नगर पालिका के द्वारा गुजरात की एक कंपनी से शास्त्री वार्ड में पानी के मुख्य पाइपलाइन की शिफ्टिंग का काम कराया जा रहा है। लेकिन बिना एक्सपर्ट टीम के किया गया काम पूरी तरह से फैल हो गया। कंपनी ने पाइपलाइन तो शिफ्ट कर दी लेकिन लीकेज बंद नहीं कर सकी।जिसका खामियाजा नगर के लोगों को भुगतना पड़ पड़ रहा है। जिसके चलते गुरुवार रात विधायक व एसडीएम ने निरीक्षण किया