बीना: नई बस्ती मुक्तिधाम स्थित मंदिर में प्रतिमा खंडित होने पर युवाओं ने SDOP कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग
Bina, Sagar | Mar 27, 2025 नई बस्ती मुक्तिधाम स्थित शंकर जी की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दिया था। जिससे नाराज हिंदू समाज के युवाओं ने एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी नितेश पटेल को गुरुवार दोपहर 1:30 बजे ज्ञापन सोपा है और मामले की जांच के साथ आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवाओं का कहना है कि नई बस्ती मुक्तिधाम में असामाजिक तत्व नशाखोरी करते हैं।