बीना: ग्राम बेरखेड़ी माफी में गेहूँ की खड़ी फसल में लगी आग, लाखों रुपये की फसल जलकर खाक हुई
Bina, Sagar | Mar 27, 2025 किसान राकेश लोधी की चार एकड़ की भूमि पर गेहूं की फसल तैयार थी। लेकिन अज्ञात कारणों के चलते खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे फसल जलकर पूरी तरह से खाक हो गई और किसान का लाखों का नुकसान हो गया। आग की सूचना नगर पालिका फायर ब्रिगेड को दी गई वही ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आगको बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक फसल जल का खाक हो चुकी थी।