बीना: शास्त्री वार्ड में पाइपलाइन शिफ्टिंग के बाद देर रात फिर लीकेज, कई वार्ड में पानी की सप्लाई बाधित
Bina, Sagar | Mar 27, 2025 नगर पालिका की पानी की मुख्य पाइपलाइन का शास्त्री वार्ड में तीन दिनों से शिफ्टिंग का काम किया जा रहा था। जिससे नगर पालिका क्षेत्र की कई वार्ड में करीब 3 दिन जल सप्लाई नहीं हो सकी। पाइप शिफ्टिंग का काम गुजरात की कंपनी के द्वारा किया जा रहा था लेकिन बुधवार को शिफ्टिंग के बाद भी देर रात पाइप लीकेज हो गई। जिससे कई वार्डों में जल सप्लाई नहीं हो सकी।