पंडारक: पंडारक में होली की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
पंडारक थाना क्षेत्र के पंडारक हाई स्कूल के पास संध्या करीब 7 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों लोग होली पर रिश्तेदारों से मिलकर पैदल घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। घायलों को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।