तरहसी: तरहसी के झालखंडी मंदिर को नेताओं और प्रशासन ने किया उपेक्षित: ओंकार नाथ जायसवाल
पांकी विधानसभा के आस्था का केंद्र तरहसी का माता झालखंडी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर पांकी विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व जेबीकेएसएस के केंद्रीय प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल सपरिवार पहुंचकर मंगलवार को पूजा अर्चना की। पूजा करने के बाद शाम 5 बजे श्री जायसवाल ने प्रेस को बताया कि माता झालखंडी मंदिर आस्था का केंद्र है, लेकिन अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है।