तरहसी: पलामू में हिंदू नववर्ष, रामनवमी, ईद और सरहुल पर ड्रोन से निगरानी, प्रशासन अलर्ट पर
Tarhasi, Palamu | Mar 30, 2025 त्योहारों पर पलामू पुलिस सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरत रही है। एसपी रिष्मा रमेशन लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रही हैं। हिंदू नववर्ष, ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा घेरा को मजबूत किया है। संवेदनशील इलाकों की निगरानी में चौकसी बरती जा रही है।किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।