तरहसी: मनरेगा कर्मियों के मनमाने काम के विरोध में तरहसी प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन
Tarhasi, Palamu | Mar 27, 2025 तरहसी प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर मनरेगाकर्मियों के मनमाने कार्य के खिलाफ गुरूवार शाम 5 बजे धरना प्रदर्शन किया गया। धरना दे रहे वार्ड सदस्यों कहा कि प्रखंड में पदाधिकारियों के द्वारा वार्ड सदस्य को मान सम्मान नहीं दिया जाता है और ना ही पंचायत सचिव के द्वारा तरजीह दी जाती है। इसी तरह की स्थिति रही तो निकट भविष्य में वार्ड सदस्य अपने पद से इस्तीफा दे देंगे