तरहसी: सदर एसडीओ ने मझिगावां के मां झलखंडी मंदिर परिसर का किया निरीक्षण, जरूरी तैयारियों की जानकारी ली
Tarhasi, Palamu | Mar 31, 2025 मेदिनीनगर सदर एसडीओ सुलोचना मीणा ने सोमवार देर शाम 8 बजे तक तरहसी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। उनके साथ लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा भी थे। सदर एसडीओ ने स्थानीय स्तर पर की गई तैयारी का अवलोकन किया। वे तैयारी से संतुष्ट दिखी। एसडीओ ने मंझौली के मझिगावां स्थित मां झलखंडी मंदिर परिसर में रामनवमी जुलूस के दौरान जमा होने वाली भीड़ स्थल का अवलोकन किया।