तरहसी: तरहसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पर्वों में सौहार्द बनाए रखने पर ज़ोर
Tarhasi, Palamu | Mar 28, 2025 तरहसी थाना परिसर में रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर शुक्रवार शाम 6 बजे तक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने की, जबकि संचालन गुरहा पंचायत के मुखिया पति गुल खान ने किया। बैठक में थाना प्रभारी नीरज कुमार समेत प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।