तरहसी: कुंडीलपुर की महिला ने मनातू थाना प्रभारी और एक एसआई के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया
Tarhasi, Palamu | Mar 29, 2025 पलामू जिले के तरहसी से सटे मनातू थाना क्षेत्र के कुंडीलपुर निवासी रीता देवी ने मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव और एसआई अनीश राज के खिलाफ पलामू सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी और एसआई दस फरवरी को उनके घर में आकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का मुक्की की थी।