खंडवा: खंडवा में गणेशोत्सव से पहले 5 आरोपी जिलाबदर, सालभर जिले में नहीं आ सकेंगे; एक को 1 लाख की जमानत
गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी को देखते हुए खंडवा में प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषव गुप्ता ने 5 आरोपियों को जिलाबदर करने के आदेश दिए हैं। वहीं, एक अन्य आरोपी से 1 लाख रुपए की जमानत लेने के आदेश दिए गए हैं।