मुगलसराय: पड़ाव में विवाद के बाद दो युवकों के बीच भिड़ंत, सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल
मुगलसराय के पड़ाव में आज शनिवार को किसी बात को लेकर दो युवकों में किसी बात को लेकर उपजे विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वही बिच सड़क पर हुई मारपीट के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। मारपीट की घटना का वीडियो आज शनिवार सुबह करीब 9 बजे को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वही मारपीट की घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।