कुडू: ककरगढ़ में एलईडी वैन से नशे के शारीरिक, मानसिक व आर्थिक दुष्प्रभावों पर जागरूकता अभियान
Kuru, Lohardaga | Jun 16, 2025 लोहरदगा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, लोहरदगा की ओर से चलंत एलईडी वैन के माध्यम से सोमवार शाम करीब 5:00 बजे कूड़ू प्रखंड के ककरगढ़ पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई।