कुडू: ईरान संकट पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र को घेरा, मोदी सरकार से भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
Kuru, Lohardaga | Jun 20, 2025 ईरान में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शुक्रवार शाम 5 बजे केंद्र सरकार से कड़ी मांग करते हुए कहा कि भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी होनी चाहिए। सांसद सुखदेव भगत ने साफ कहा कि भारत हमेशा से युद्ध और हिंसा के खिलाफ रहा है।