कुडू: लोहरदगा में दक्षिण-पश्चिम मानसून से निपटने के लिए प्रशासन सक्रिय, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Kuru, Lohardaga | Jun 18, 2025 दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 को देखते हुए संभावित आपदा से निपटने के लिए लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने बुधवार शाम 3:00 बजे जिला के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। ये निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, पीएचईडी कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी,समेत अन्य को दिए गए हैं।