चास: चाकुलिया पंचायत का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त अजय नाथ झा, मानवीय तस्वीर का मामला आया सामने
Chas, Bokaro | Apr 4, 2026 बोकारो जिले के चास प्रखंड के चाकुलिया पंचायत के निरीक्षण के क्रम में शनिवार समय लगभग साढ़े तीन बजे एक सहज और मानवीय तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने औपचारिकता से अलग हटकर गांव के चबूतरे पर बैठकर पानी पिया और ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद किया।