बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी,
बीकानेर निवासी पर मामला दर्ज
बीकानेर। बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में ऑनलाइन भुगतान के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने दुकान से सामान खरीदने के बाद फर्जी गूगल पेय भुगतान दिखाया और सामान लेकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में परिवादी रामेश्वरलाल पुत्र सुखाराम जाट, निवासी भादाणी बास ने बताया कि उसकी जनसनाथ जनरल स्टोर, पलाना पर दो युवक आए थे। दोनों ने दुकान से कुछ सामान खरीदा और भुगतान के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल किया।
आरोप है कि युवकों ने गूगल पेय से भुगतान करने का फर्जी स्क्रीनशॉट-भुगतान दिखाया, जिससे दुकानदार को भुगतान होने का विश्वास हो गया। इसके बाद दोनों युवक सामान लेकर वहां से फरार हो गए। बाद में भुगतान की जांच करने पर धोखाधड़ी का पता चला। मामले में हितेश रावत और लक्की, निवासी बीकानेर के नाम आरोपी के रूप में दर्ज �